Best Tourist Places in Dhanbad in Hindi – धनबाद के मुख्य पर्यटक स्थल

best tourist places in dhanbad
Image source

Best Tourist Places in Dhanbad in Hindi – धनबाद के मुख्य पर्यटक स्थल

Best Tourist Places in Dhanbad in Hindi – धनबाद भारत के झारखण्ड राज्य में स्थित है जो पहाड़ियों, जंगलो, जलप्रपात, बांध, झरने, झीले तथा धार्मिक स्थलों के बीच बसा हुआ एक शहर है | यह झारखण्ड का दूसरा आबादी वाला शहर है | इसकी सीमायें पूर्वी और दक्षिणी छोर में पश्चिम बंगाल जो बरकार नदी इसकी सीमा रेखा है, उत्तरी छोर में दुमका और गिरिडीह एवं पश्चिमी छोर में बोकारो जिला है | यह शहर मुख्य रूप से कोयले की खानो के लिए प्रसिद्ध है | यहाँ कोयले का प्रचुर भण्डार है तथा कोयले की अनेको खदाने है जो पुरे विश्व में प्रसिद्ध है |

धनबाद शहर को भारत का कोयले की राजधानी (Coal Capital) भी कहते है यहाँ पर कई ख्याति प्राप्त औधोगिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक संस्थान है जो देखने लायक है | यहाँ पर अनेको पर्यटक स्थल है जो बहुत मनोरम तथा सुन्दर है | प्रत्येक वर्ष लाखो पर्यटक इस शहर के पर्यटन स्थलों को देखने आते है तथा पहाड़ियों, झरनो, प्राचीन मंदिरो, कोयले की खदाने, ख्याति प्राप्त संस्थान तथा अनेको पर्यटन स्थलों का लुफ्त उठाते है | नीचे हम धनबाद के मुख्य पर्यटक स्थलों ( Dhanbad me tourist places in Hindi ) का नाम तथा इनका विवरण दे रहे है |

धनबाद के मुख्य पर्यटक स्थलBest Tourist Places in Dhanbad

पंचेत डैम – Panchet Dam

यह बाँध पश्चिम बंगाल के सीमा पर धनबाद जिले के पंचेत क्षेत्र के अंतर्गत दामोदर नदी पर बना हुआ है जो दमदार घाटी परियोजना का सबसे लम्बा बाँध है जिसकी लम्बाई लगभग 6 की0 मी0 होगी | पंचेत डैम से सटा हुआ एक गर्म कुण्ड भी है जो पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है | इसका उद्घाटन देश के प्रथम प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू ने की थी | यहाँ पनबिजली का भी उत्पादन होता है | धनबाद में घूमने के जगह ( Dhanbad me ghumne ki jagah in hindi ) पंचेत डैम है जहाँ बहुत सारे पर्यटक दूर दूर से पिकनिक तथा सैर सपाटा के लिए आते है |

मैथन डैम – Maithon Dam

धनबाद में देखने लायक जगह ( Dhanbad me Dekhne Layak Jagah in Hindi ) मैथन डैम है जो दामोदर घाटी परियोजना द्वारा बरकार नदी के तट पर बना हुआ है इसका उद्घाटन जवाहर लाल नेहरू ने किया था | इसके 1 कि0 मि0 कि दुरी पर माँ कल्याणेश्वरी का मंदिर है जो अति प्राचीन है जिसे शक्ति पीठ के नाम से भी जाना जाता है |

यहाँ जंगल के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ साथ हिरन पार्क तथा पक्षी विहार भी है जहाँ दर्जनों हिरन तथा विभिन्न प्रकार के पशु पक्षी देखने को मिल जायेंगे | मिलेनियम पार्क में विभिन्न प्रकार के फुल देखने को मिलते है जो बहुत ही आकर्षक होते है | इसके अलावा आप वोटिंग तथा पैडल वोटिंग भी कर सकते है | यदि आप नाव का लुफ्त उठाना चाहते है तो वह भी व्यवस्था की गई है | वैसे तो यहाँ प्रतिदिन दूर दूर से काफी पर्यटक आते है लेकिन पर्यटकों की संख्या नवंबर से लेकर मार्च तक बढ़ जाती है | सैलानियों को ठहरने के लिए कई आवासीय सुविधा तथा होटल्स भी उपलब्ध है |

भटिंडा फॉल – Bhatinda Fall

यह धनबाद स्टेशन से 14 कि0 मि0 कि दुरी पर स्थित है | धनबाद का भटिंडा फॉल प्राकृतिक दृश्य लिए हुए चट्टानों से घिरा हुआ पहाड़ियों के बीच स्थित है तथा कतरी नदी का पानी सीढ़ीनुमा बहता है | यह दृश्य पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है |

भटिंडा फॉल धनबाद में पिकनिक मनाने वाली जगह ( Dhanbad me Picnic Spot in Hindi ) के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि यहाँ पिकनिक मनाने का सबसे अच्छी जगह है | वैसे तो यहाँ पुरे वर्ष सैलानी इस दृश्य को देखने आते है लेकिन दिसंबर से फरवरी के महीने में टूरिस्ट का ताँता लग जाता है | नए वर्ष के दिन तो यहाँ इतनी भीड़ होती है कि मेले जैसा दृश्य होता है | भटिंडा फॉल चट्टानों से घिरे होने के कारण पिकनिक मनाने में काफी आनंद आता है | भटिंडा फॉल धनबाद का मुख्य पर्यटक स्थलों में से ( Best Tourist Places in Dhanbad in Hindi ) एक है |

तोपचांची झील – Topchanchi Lake

धनबाद के गोमो स्टेशन से 4 कि0 मि0 की दुरी पर है तथा जीटी रोड के ठीक बगल में है | तोपचांची झील सुन्दर वादियों से घिरा हुआ प्राकृतिक दृश्य लिए हुए धनबाद का एक मुख्य पर्यटक स्थल ( Best Tourist Places in Dhanbad in Hindi ) है | यहाँ दूर दूर से पर्यटक इस अनोखा दृश्य को देखने के लिए आते है, आपको यहाँ काफी शुकुन तथा शांति मिलेगी |

तोपचांची झील पारसनाथ के काफी करीब है जिससे यहाँ का दृश्य और मनोरम हो जाता है | धनबाद में पिकनिक मनाने वाली जगह ( Dhanbad me picnic manane wali jagah ) तथा सैरसपाटे के लिए सबसे उत्तम है |

बिरसा मुंडा पार्क – Birsa Munda Park

बिरसा मुंडा पार्क ऐसा पार्क है जहाँ सभी वर्ग के लोग आकर्षित होते है | यहाँ पर आकर्षक पेड़ पौधा होने के साथ साथ कैंटीन, टॉयट्रेन, भूलभुलैया, झूला, लाइट, जनरेटर, अलग – अलग मनोरंजन के सामान आदि उपलब्ध है | बिरसा मुंडा पार्क लगभग 21 एकड़ जमीन में फैला हुआ है | यह धनबाद में मौज मस्ती वाली जगह ( Dhanbad me mauz masti wali jagah ) है, जहाँ प्रतिदिन लगभग 500 सौ लोग इस पार्क में मनोरंजन करने के लिए आते है |

शक्ति मंदिर – Shakti Mandir

धनबाद का शक्ति मंदिर मुख्य धार्मिक स्थलों ( Dhanbad ke mukhya dharmik sthal ) में से एक है | यह मंदिर जोड़ाफाटक क्षेत्र में स्थित है जो धनबाद स्टेशन से मात्र 2 कि0 मी0 की दुरी पर है | धनबाद का शक्ति मंदिर का ज्योत 24 घंटा प्रज्वलित रहती है यह ज्योत हिमाचल प्रदेश के ज्वालादेवी मंदिर से लायी गयी है | ऐसे तो माता की दर्शन की लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं का काफी भीड़ रहती है पर मंगलवार और शनिवार को और ज्यादा भीड़ रहती है |

लिलोरी स्थान – Lilori Temple

लिलोरी माँ का मंदिर 800 सौ वर्ष पूर्व कतरासगढ़ के राजा के द्वारा कतरास के जंगल में स्थापित किया गया था जो कतरी नदी के किनारे है | यह मंदिर धनबाद स्टेशन से लगभग 20 कि0 मी0 कि दुरी पर कतरास में स्थित है | ऐसी मान्यता है कि जो भी मन्नते माँ के दरबार में मांगी जाती है पूरी होती है यहाँ प्रतिदिन श्रद्धालुओं का ताँता लगा रहता है दूर दूर से लोग यहाँ मन्नते मांगने तथा चढ़ावे के लिए आते है इस मंदिर में प्रतिदिन पशुवली चढ़ती है |

शादियों के दिन माँ के मंदिर में इतनी भीड़ होती है की पैर रखने की भी जगह नहीं होती है | वर वधु के शादी कराने के लिए दूर दूर से लोग आते है | यहाँ बहुत सारे स्टाल, भाड़े के लिए कमरा उपलब्ध है | यह मंदिर इतनी प्रसिद्ध है कि देश विदेश से भी लोग दर्शन करने के लिए आते है | माँ का मंदिर धनबाद के दर्शनीय स्थलों ( Dhanbad ke darshaniye sthal ) में से एक है |

धनबाद में अन्य प्रसिद्ध पर्यटक स्थल – Other Famous Tourist Places

धनबाद में मुख्य पर्यटक स्थलों के अलावा अन्य प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है जहाँ आप घूम सकते है काफी आनंद प्राप्त होगा |

1. कोयले की खदाने
2. पानर्रा गांव
3. जामाडोबा पार्क
4. भारतीय प्रोधोगिकी संस्थान (आइ0 एस0 एम0), धनबाद
5. बीआइटी सिंदरी
6. बैंक मोड़, धनबाद
7. ओजोन गैलेरिया मॉल, सरायढेला, धनबाद
8. हरी मंदिर, हीरापुर
9. बड़ा गुरुद्वारा बैंक मोड़
10. जामा मस्जिद, धनबाद
11. सिंदरी का साई मंदिर

इस Post को भी अवश्य पढ़े |

Best Tourist Places in Bokaro in Hindi – बोकारो के मुख्य पर्यटक स्थल

Best Tourist Places in Patna in Hindi – पटना के मुख्य पर्यटक स्थल

Conclusion

Best Tourist Places in Dhanbad in Hindi के इस पोस्ट में धनबाद के मुख्य पर्यटक स्थलों के बारें में Point wise बताने की कोशिश की गई है | इसमें धनबाद के बारें में ( About Dhanbad ) भी जानकारी दी गई है | यदि आप धनबाद आये तो इन स्थानों में जरूर घूमे आपको काफी आनंद तथा शकुन प्राप्त होगा | यदि किसी प्रकार का सुझाव हो तो Comment अवश्य करें |

हम आशा करते है की Best Tourist Places in Dhanbad in Hindi के पोस्ट से आपको काफी जानकारी धनबाद के बारें में ( About Dhanbad ) प्राप्त होगी | यदि पसंद आये तो Share जरूर करें |

Share

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *